{"_id":"5fef94e88ebc3ec104243bbb","slug":"accident-in-fog-four-died-in-moradabad-city-news-mbd3746482167","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में पीछे से घुसी श्रद्धालुओं की वैन, दो मासूम, महिला समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में पीछे से घुसी श्रद्धालुओं की वैन, दो मासूम, महिला समेत चार की मौत
Sat, 02 Jan 2021 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
छजलैट दाड़ी महमूपुर में क्षतिग्रस्त वैन व वैन को पीछे से टक्कर मारने वाली पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
कांठ (मुरादाबाद) छजलैट थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे श्रद्धालुओं से भरी वैन हाईवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुस गई। इसी दौरान साथ पीछे आ रहे पिकअप वाहन ने भी वैन में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच में दबकर वैन क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार दो मासूम, एक महिला और चार की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।
छजलैट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि वैन सवार श्रद्धालु हरियाणा के हरिपुर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर अपने घर लौट रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब श्रद्धालु छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दाड़ी महमूपुर के सामने पहुंचे तो यहां हाईवे पर खड़ी खराब डीसीएम में उनकी वैन पीछे से घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने भी वैन में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद वैन डीसीएम और पिकअप के बीच में आने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वैन में सवार श्रद्धालु फंस गए। जिससे चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। चार एंबुलेंसों से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने प्रेमशंकर (28) पुत्र मोहनलाल निवासी नत्थूवाला मंझरा नवीगंज थाना शाहबाद जिला रामपुर, सावित्री (40) पत्नी रामप्रसाद निवासी चंद्रपुरा की मिलक थाना मूंडापांडे, वंश (एक) वर्ष पुत्र कुंवरपाल और यश (10 माह) पुत्र महीपाल सिंह निवासी मुंडिया मलूकप6ुर थाना मूंडापांडे जनपद मुरादाबाद को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि वैन चालक कुंवरपाल (32) पुत्र चंद्रपाल, दयावती पत्नी कुंवरपाल सिंह, महीपाल (35) पुत्र हरपाल, जगवती (30) पत्नी महीपाल, सपना (10) पुत्री महीपाल, करन सिंह पुत्र गोकदराम निवासी मुंडिया मिलक थाना मूंढापांडे, तारा (22) पत्नी प्रेमशंकर निवासी नत्थूवाला मंझरा नवीगंज थाना शाहबाद जिला रामपुर को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तीनों वाहन कब्जें में ले लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घर में हो रहा था लौटने का इंतजार, पहुंची मौत की खबर
हरियाणा के हरिपुर से प्रसाद चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन में ईंट भट्ठा मजदूर और उनके बच्चे भी सवार हो गए थे। चार माह बाद मजदूर अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने फोन कर इसकी जानकारी परिजन को दे दी थी। परिजन उनके घर लौटने का इंतजार कर रहे थे। नए साल की सुबह एक कॉल पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
मूंढापांडे के मुड़िया मलकपुर निवासी वैन चालक कुंवरपाल, अपनी पत्नी दयावती, बेटे और बेटी व रिश्तेदार प्रेम शंकर निवासी नत्थूवाला जनपद रामपुर और उसकी पत्नी तारावती को साथ लेकर चार दिन पहले हरियाणा के हरिपुर स्थित धार्मिक स्थल पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद कुंवरपाल ने अपने भाई नन्हें को कॉल करके बताया कि वह हरियाणा में आया है। नन्हें और गांव के अन्य लोग हरिपुर से करीब तीस किलोमीटर दूर स्थित चरनिया में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। ये लोग उनसे मिलने के लिए ईंट भट्ठे पर पहुंच गए थे।
यहां एक रात रुकने के बाद कुंवरपाल और प्रेम शंकर वैन लेकर अपने घर लौटने लगे। इसी दौरान भट्ठे पर मजदूरी करने वाली सावित्री, महीपाल, उसकी पत्नी जगवती, बेटी सपना, बेटा यश, बीस वर्षीय करन सिंह भी सवार हो गए। लेकिन छजलैट क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे इनकी वैन खड़ी डीसीएम से टकरा गई। जिसमें दो मासूम, एक महिला समेत चार की मौत हो गई। पुलिस कर्मियों ने मृतकों की जेब से मोबाइल निकालकर परिजनों को कॉल की। जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया।
घना कोहरा बना काल : कोहरे में कार और ट्रक की भिड़ंत, दिल्ली की युवती की मौत
शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर घने कोहरे के चलते कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दिल्ली की युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी मां, भाई समेत नौ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दिल्ली और मुरादाबाद के लोग शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सवारियों से भरी कार मुरादाबाद से बरेली जिले के आंवला को जा रही थी। जब यह कार कुुुंदरकी थाना में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर ग्राम डोमघर के निकट से गुजर रही थी तभी सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। घना कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ। जिसके चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से पहले कुंदरकी सीएचसी पर पहुंचाया गया। लेकिन यहां से गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
कुंदरकी एसओ संदीप कुुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल दिव्या (18) पुत्री राजीव रस्तोगी निवासी ज्योति नगर दिल्ली ने दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में घायल राखी रस्तोगी (48) पत्नी राजीव रस्तोगी और उनके पुत्र विक्की (23) और लक्की (20) निवासी ज्योति नगर दिल्ली और कार चालक फैज खान निवासी राजीव गांधी नगर मुस्तफाबाद दिल्ली, सुभाष रस्तोगी (48) और उनकी पत्नी उमा रस्तोगी (45), पुत्र हिमांशु (22) और आदित्य (18) और हिमानी (19) निवासी इंद्र कालोनी गुलाबबाड़ी थाना कटघर मुरादाबाद का इलाज चल रहा है। हादसे में चालक समेत तीन घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिए है। वहीं युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
घने कोहरे में संभल हाईवे पर टकराए चार वाहन
शुक्रवार सुबह मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद संभल हाईवे पर ग्राम ताहरपुर के निकट घने कोहरे की वजह से चार वाहन आगे पीछे से टकरा गए। टकराने वाले वाहनों में एक रोडवेज बस, दो पिकअप भी शामिल थीं। इस हादसे में चार पांच लोगों के मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहनों की गति तेज नहीं थी वरना हादसे बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे होने पर मुरादाबाद संभल हाईवे यातायात बाधित हो गया। हादसा होने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। संवाद