{"_id":"5f57f7e28ebc3e615b3ad2aa","slug":"accident-done-in-sleeped-contidition-city-news-mbd3619775119","type":"story","status":"publish","title_hn":"1142 किलोमीटर अकेले दौड़ाई बस, नींद की झपकी आते हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1142 किलोमीटर अकेले दौड़ाई बस, नींद की झपकी आते हो गया हादसा
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रवासी मजदूरों को बिहार लेकर चलने वाली निजी बस में एक ही चालक मौजूद था। उसने 1142 किलोमीटर अकेली ही बस चलाई थी। मूंढापांडे क्षेत्र से सुबह करीब साढे़ चार बजे बस गुजर रही थी। बस में सवार अधिकांश सवारियां सो रही थी। इसी दौरान चालक दिनेश को भी नींद की झपकी आ गई और बस आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। ये कहना है बस सवार प्रवासी मजदूरों का नींद की झपकी ही हादसे का कारण बनी।
प्रवासी मजदूरों ने बताया कि बिहार के बांका जनपद से छह सितंबर की शाम साढ़े छह बजे बस रवाना हुई थी। बस में 60 मजदूर सवार हुए थे। सभी से दो दो हजार रुपये लिए गए थे। उन्होंने बताया कि चालक दिनेश ने गाजियाबाद में दिल्ली बार्डर तक बस बुक की गई थी। लगातार बस चलाने की वजह से चालक को भी नींद आने लगी थी। कामदेव और दीपक ने बताया कि सोमवार रात करीब बारह बजे कुछ देर के लिए चालक ने बस रोकी थी। आराम करने के चालक ने फिर से बस दौड़ा दी। बस में सवार अधिकांश सवारियां सो रही थीं। इसी बीच चालक को भी नींद का झपकी लगी और हादसा हो गया।
मनकरा कट पर आए दिन होते हैं हादसे
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मनकरा गांव के सामने डिवाइडर हटाकर कट बना दिया गया है। यहां से वाहन तेजी से गुजरते हैं और सड़क पार करने वाले लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन की ओर से यहां हादसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जबकि क्षेत्रीय लोग बार बार ज्ञापन देकर अफसरों को जानकारी देते रहे है। इसके बावजूद भी कोई प्रयास नहीं किया जाता है।