{"_id":"5e1a35f68ebc3e880d69cf4a","slug":"accident-city-news-mbd3360119199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर दुर्घटना में हुई शुभम की मौत के मामले में एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। एसएसपी ट्रैफिक ने इन पुलिसकर्मियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए एसएसपी को रिपोर्ट प्रेषित की है। एसपी यातायात ने अपनी जांच में यह माना है कि दो चौराहों पर तैनात इन पांचों पुलिसकर्मियों की वजह से ही ट्रक नो एंट्री में घुसा।
शुक्रवार की शाम छह बजे स्कूटी पर सवार होकर जा रहे हिमगिरी कालोनी निवासी शुभम (24) की लोकोशेड पुल पर दुर्घटना में मौत हो गई। एक लोडेड ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। बड़ा सवाल यह था कि नो एंट्री के समय में यह ट्रक शहर में कैसे घुसा जबकि फव्वारा चौक पर पुलिस अधिकतर समय चेकिंग ही करती रहती है। खास तौर पर बिना हेलमेट लगाए या गाड़ी में बिना सीट बेल्ट लगाए यहां से गुजरना मुश्किल है। ऐसे में पुलिस को यहां से गुजरा इतना बड़ा ट्रक कैसे नहीं दिखा। माना जा रहा था कि सेटिंग से ही ट्रक यहां तक पहुंचा।
मामले को अमर उजाला ने जोरशोर से उठाया तो अब कार्रवाई होती नजर आ रही है। एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने पूरे प्रकरण की जांच की है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह ट्रक नो एंट्री में अनधिकृत रूप से शहर में प्रवेश कर गया जिसके साथ हुई सड़क दुर्घटना में शुभम की जान चली गई। इस घटना केसमय कपूर कंपनी पर एक हेड कांस्टेबल तथा एक होमगार्ड तैनात था जबकि फव्वारा तिराहे पर एक उपनिरीक्षक यातायात तथा दो आरक्षी यातायात तैनात थे। इन सभी को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए एसएसपी को दंडात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट प्रेषित की गई है।