फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ABVP workshop organise in moradabad

छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने का काम करती है परिषद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
ABVP workshop organise in moradabad
रामगंगा विहार एमआईटी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त की अभ्यास वर्ग कार्यक? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरादाबाद का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एमआईटी कॉलेज परिसर में हुआ। इसका शुभारंभ परिषद के अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, महानगर अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, महानगर मंत्री सचिन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। चार सत्रों में हुए अभ्यास वर्ग के विषय विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति, सैद्धांतिक भूमिका, सदस्यता, इकाई एवं परिसर कार्य रहे ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने का काम करती है। छात्र कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति सामूहिकता में रहना एवं दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना है। परिषद के कार्यकर्ता अपने दायित्व की चिंता न करते हुए अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन

अंतिम सत्र में मुरादाबाद महानगर कार्यकारिणी की नवीन घोषणाएं हुई। योगेंद्र कुमार को दोबारा महानगर अध्यक्ष बनाया गया। महानगर उपाध्यक्ष सीएस गॉड, डा. राजेश तोमर, डा. वीके पांडे, डा. दीप्ति और महानगर मंत्री सरल शर्मा, महानगर सहमंत्री तृप्ति चौहान, शिवांशी भारती, साकार भटनागर, अमन शर्मा, रितिक चौहान, महानगर कोषाध्यक्ष का दायित्व संजय कुमार को सौंपा गया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, प्रांत उपाध्यक्ष मीनू मेहरोत्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्रपाल सिंह, प्रांत मंत्री सचिन सिंह, प्रांत सहमंत्री चकित चौधरी, सचिन सिंह, शुभम चंदेल, आयुष आर्या, राजन गौतम, प्रशांत चौधरी, अमन शर्मा, सूरज भटनागर आदि मौजूद रहे ।

रामगंगा विहार एमआईटी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त की अभ्यास वर्ग कार्यक?

रामगंगा विहार एमआईटी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रान्त की अभ्यास वर्ग कार्यक?- फोटो : CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed