फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ABVP ADHIVASHAN over population is a big problem for india

एबीवीपी अधिवेशन : बढ़ती जनसंख्या भारती के लिए चुनौती - आलोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
ABVP ADHIVASHAN over population is a big problem for india
मुरादाबाद के हिन्दू कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 60वां प्रान्तीय अधिवेशन कार्यक्रम
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ के चार दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश आलोक कुमार ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या बहुत बड़ी चुनौती है। वर्ष 1951 में देश की जनसंख्या 36 करोड़ थी वहीं आज सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 136 करोड़ जनसंख्या हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भूभाग पूरे विश्व का एक फीसदी है, जबकि यहां की आबादी छह फीसदी है। वहीं अमेरिका की आबादी पांच फीसदी है, जबकि उसका भूभाग पूरे विश्व का 23 फीसदी है। यही वह कारण है कि तमाम संसाधनों के होने के बावजूद भारत अमेरिका व कई अन्य देशों से बहुत पीछे है।
विज्ञापन

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि देश की शिक्षा पद्यति को बदलने की आवश्यकता है। अभी सिर्फ जानकारी देकर नौकरी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि आवश्यकता ज्ञान वाली शिक्षा की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है। शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से विचार मांगे गए हैं। 2030 तक लागू होने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी का हुआ गठन
अधिवेशन के आखिरी दिन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल, प्रदेश मंत्री सचिन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. मीनू मेहरोत्रा, प्रदेश सहमंत्री विपिन सागर, हंस चौधरी, अनमोल गुप्ता, काजल त्यागी, अंजली त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. रविंद्र गोयल, सह कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा, संगठन मंत्री महेश राठौर, संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव साजेरिया, छात्रा प्रमुख अंशु शर्मा, सह छात्रा प्रमुख निकिता चौधरी, भावना राठौर, व्यावसायिक छात्र कार्य प्रमुख अजय सिंह, स्टूडेंट फार डेवलपमेंट अंकित स्वामी, रौनक गुप्ता, कार्य प्रमुख डॉ. अजीत सिंह, संयोजक रामज्यावन वर्मा, एसएफएस संयोजक सौरभ भारद्वाज, प्रांत सह संयोजक अरुण दीक्षित, कला मंच प्रांत प्रमुख मनोज कुमार सिंह, सह संयोजक लवकेश भारद्वाज, छात्र शक्ति व मीडिया प्रांत प्रमुख दीक्षांत सूर्यवंशी, सह प्रांत प्रमुख आशीष रघुवंशी, विकास कुमार रुद्र, सोशल मीडिया प्रमुख योगेश भारतीय, सह प्रमुख शिवा शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed