फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   absence show of student in examination demolition in shri sai vidya kanya inter college in moradabad

यूपी बोर्ड परिणाम: परीक्षा में बच्चों की दर्शाई अनुपस्थिति, श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज में तोड़फोड़

Sat, 31 Jul 2021 07:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 31 Jul 2021 07:53 PM IST
सार

कॉलेज प्रशासन हाय-हाय के खूब नारे लगाए गए। छात्राओं का आरोप है कि कक्षा 12वीं के सिर्फ 33 फीसदी विद्यार्थियों का परिणाम जारी हुआ है इसके अलावा सभी छात्राओं की अनुपस्थिति दर्शाई गई है। 

विज्ञापन
absence show of student in examination demolition in shri sai vidya kanya inter college in moradabad
प्रदर्शन करती छात्राएं और उनके अभिभावक - फोटो : amar ujala

विस्तार

शनिवार को यूपी बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद लाइनपार स्थित श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल कालेज प्रबंधन की लापरवाही के वजह से कक्षा बारह की कई छात्राएं परिणाम में अनुपस्थिति दर्शाई गईं हैं। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षकों और प्राचार्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन बंद कर लिया। इससे छात्राएं और अभिभावक भड़क गए। उन्होंने स्कूल में तोड़फोड़ की। वहीं, एक छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश भी की। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रा को बचाया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह से विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। माध्यमिक बोर्ड ने जब परिणाम जारी किया तो इसे देखकर लाइनपार स्थित श्री साईं विद्या कन्या इंटर कॉलेज की अधिकांश छात्राओं के होश उड़ गए। कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। परिणाम में अधिकांश छात्राएं गैरहाजिर दर्शाई गईं। इसका कारण जानने के लिए छात्राएं कॉलेज गईं, लेकिन वहां उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर छात्राओं ने प्राचार्य और शिक्षकों भी फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस कारण कई छात्राएं तनाव से बेहोश होकर गिर पड़ीं। इस पर परिजनों ने कालेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


हंगामा होने की सूचना पर उप प्राचार्य अनीता चतुर्वेदी मौके पर पहुंचीं। उप-प्राचार्य के सामने ही एक छात्रा प्रिया कुमारी ने आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा दौड़कर कॉलेज की छत पर चढ़ गई, जब लोगों की उस पर नजर गई तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। छात्रा को समझा बुझा कर नीचे उतारा गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने कॉलेज की कक्षाओं में लगीं शीशे की खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दीं। तकरीबन आधे घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद प्राचार्य कुसुमलता वर्मा और मझोला थाने के दो सिपाही कॉलेज पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अभिभावकों ने प्राचार्य से बात की। हर संभव मदद के आश्वासन के बाद कुछ अभिभावक प्राचार्य और उप प्राचार्य को साथ लेकर डीआईओएस दफ्तर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस जमा न होने के कारण प्री-बोर्ड परीक्षा देने से रोका था
अंकतालिका में जिन छात्राओं को अनुपस्थिति दर्शाया गया है उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं दी थी। छात्रा का आरोप है कि फीस जमा न होने के कारण उन्हें प्री-बोर्ड परीक्षा देने से रोका गया था। जब वे परीक्षा देने पहुंची थीं तो उन्हें कक्षा से बाहर खड़ा रखा गया और परीक्षा नहीं देने दी। इस बात को लेकर भी कॉलेज में अभिभावकों ने हंगामा किया था। इस पर उप प्राचार्य अनीता चतुर्वेदी का कहना है कि किसी को फीस के कारण परीक्षा देने से नहीं रोका गया।


फीस जमा न होने के कारण परीक्षा से रोकने की बात गलत है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा बच्चों को प्री-बोर्ड परीक्षा देने के लिए बार-बार कहा गया। इसके बावजूद कुछ छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे में हम गलत अंक बोर्ड को नहीं भेज सकते थे। हर परिस्थिति में हम छात्राओं के साथ हैं। डीआईओएस को समस्या से अवगत कराया गया है। - कुसुमलता वर्मा, प्राचार्य, श्री सांई विद्या कन्या इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed