फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Absconding for two months, 25 thousand rupees reward arrested

Moradabad News: दो माह से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Absconding for two months, 25 thousand rupees reward arrested
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शादी करने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी 25 हजार के इनामी सचिन कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 19 दिसंबर 2024 को मझोला के ज्ञानी वाली बस्ती लाइनपार निवासी सचिन कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। पीड़िता ने जब भी शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी और शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने आरोपी सचिन कश्यप पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को साईं अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली भागने की फिराक में था। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed