फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   About 32 thousand people need help of their eyes for ration

Moradabad News: राशन के लिए 32 हजार लोगों को आंखों का सहारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
About 32 thousand people need help of their eyes for ration
मुरादाबाद। यदि आपकी अंगुलियों की छाप मिट गई है और आप राशन के लिए परेशान हो रहे हैं तो अब चिंता की बात नहीं है। आपकी आंखों की पुतली घुमाते ही आपको राशन मिल जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि शहरी क्षेत्र की दुकानों पर आईरिस मशीन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हर माह करीब छह फीसदी यानी करीब 32 हजार लोग आईरिस मशीन से ही राशन ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोटे की 1226 दुकानें हैं। यहां से करीब पांच लाख 47 हजार राशनकार्ड धारकों को राशन वितरित किया जाता है। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में ऐसे राशनकार्ड धारक हैं, जिनकी अंगुलियों की छाप न होने की वजह से राशन लेने में परेशानी आ रही थी। इसको देखने हुए शासन ने पहले ग्रामीण क्षेत्रों में आईरिस मशीन उपलब्ध करवाईं। यह ई-पॉश मशीन की तरह ही है।
विज्ञापन

इसमें आंखों की पुतलियों को घुमाकर राशनकार्ड धारक का सत्यापन करवाया जाता है। जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि अब शहरी क्षेत्र में भी आईरिस मशीन उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जहां से लोग बिना अंगुलियों की छाप लगवाए राशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed