{"_id":"611d5ce38ebc3e799c614761","slug":"aborted-wife-due-to-demand-of-dowry-report-against-four-city-news-mbd3996806196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग को लेकर पत्नी का गर्भपात कराया, पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग को लेकर पत्नी का गर्भपात कराया, पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
विज्ञापन
पाकबड़ा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी का गर्भपात कराने के आरोप में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला पाकबड़ा क्षेत्र का है। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निकट शहनाई मंडप निवासी आशिक अली ने अपनी पुत्री इशाना की शादी फरहान अली निवासी मूंढापांडे के साथ की थी। आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार मामले को लेकर पंचायत हुई। पंचायत के बाद कुछ दिनों तक ससुराल वाले ठीक रहे। उसके बाद फिर दहेज की मांग करनी शुरू कर दी।
ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करते हुए गाली गलौच करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बयान किया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर फरहान, लुकमान, रेहान और फैजीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।