फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   abdullah azajm told

अब्दुल्ला आजम ने किया वर्चुअल संवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
abdullah azajm told
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने कहा है कि इस बार का चुनाव सरकार बनाम आवाम होगा। मुकाबला बहुत बड़े लोगों से है जिनके पास सियासी, दौलत और जुल्म-ज्यादती की ताकत है। इसलिए हमें सोच समझकर फैसला लेना है। उन्होंने प्रदेश सरकार और रामपुर के नवाब खानदान पर निशाना साधा।
विज्ञापन

करीब 23 माह बाद शनिवार 15 जनवरी को अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल से रिहा होकर रामपुर आए थे। इसके बाद रविवार को ही वो दोबारा रामपुर से चले गए और इसके बाद बुधवार को कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान अब्दुल्ला आजम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका मुकाबला सरकार से है। किसी भी कीमत पर किसी से न तो संबंध खराब करने हैं और न ही कोई कानून तोड़ना है। नवाब खानदान पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दौर में कक्षा आठ से आगे पढ़ने नहीं दिया जाता था। लोगों को घर की बहन-बेटी की इज्जत का डर रहता था। आरोप लगाया कि 1857 की क्रांति में नवाबों ने हिन्दुस्तान की जगह अंग्रेजों की गुलामी चुनी, जिस कारण देश करीब 90 साल बाद आजाद हुआ। आपको गुलामी देने के बदले नवाबों को अंग्रेेजों से बेशकीमती इनाम मिले। कहा कि जेल में अखबारों से पता चला कि कई हजार करोड़ की संपत्ति का बंटवारा हुआ है लेकिन, चुनाव के बाद इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा और अदालत से दरख्वास्त कर इस संपत्ति को सरकारी संपत्ति घोषित कर अस्पताल, स्कूल-कालेज और गरीबों के आवासों के लिए प्रयोग करने की मांग की जाएगी। कहा कि हमारा मुकाबला किसी राजनीतिक दल से नहीं है बल्कि सरकार से है। कहा कि मुकाबला बहुत बड़े लोगों, बहुत बड़ी ताकत से है, जो कि सियासत, दौलत और ज्यादती-जुल्म की ताकत है। कहा कि ये तो वो शहर है जहां से नारे लगते हैं कि वजीर ए आजम बनाम आजम। कहा कि इस बार इंकलाब जरूर आएगा क्योंकि जब बेगुनाह किसान सर्द-गर्म और बारिश की रात सड़कों पर गुजारतें हैं, कई किसानों की मौत हो जाती है, जीप के टायर की कीमत किसी किसान से अधिक हो जाती है, बेगुनाहों पर भैंस, बकरी, किताबें चोरी के मुदकमे दर्ज होते हैं तो इंकलाब जरुर आता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उनकी 75 साल की बीमार बेकसूर मां को जेल में रखा गया। वालिद आज भी आठ बाई आठ की कोठरी में बंद हैं। वो सप्ताह में एक बार ही अपनी मां से मिल पाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed