फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Aam Aadmi declared candidates for five out of six seats

आम आदमी ने छह में से पांच सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi declared candidates for five out of six seats
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी ने भी जिले की छह विधान सभा सीटों में से पांच विधान सभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जिसके मुताबिक मुरादाबाद शहर विधान सभा सीट से डॉ. एपी सिंह, मुरादाबाद देहात सीट से इशरत अली, ठाकुरद्वारा से भूरे अंसारी, बिलारी विधान सभा सीट से प्रकाश सिंह और कुंदरकी से जाबिर हुसैन एडवोकेट।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर सीट: डॉ. एपी सिंह: शहर के रामगंगा विहार निवासी हिंदू कालेज में भौतिक विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। चीफ प्राक्टर भी रहे। आम आदमी पार्टी में 2020 में आए। इससे पहले 2013-2019 तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे। हिंदू कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी 2002 से 2013 तक रहे।
विज्ञापन

मुरादाबाद देहात: इशरत अली: वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इससे पहले एआईएमआईएम के 2014-17 तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा: भूरे अंसारी: राजनीति की शुरुआत बसपा से की। ठाकुरद्वारा विधान सभा क्षेत्र से 2002 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधान सभा चुनाव लड़े थे और तीसरे नंबर पर रहे थे। 2020 में आप में शामिल हुए।

बिलारी: प्रकाश सिंह: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार बिलारी तहसील के उमरारा गांव निवासी हैं। राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2015 में हिंदू युवा वाहिनी में जिलामंत्री से की। अपने गांव से 2015 में प्रधान पद का चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद 2020 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2021 में जिला पंचायत सदस्य पद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। उसमें भी वह दूसरे नंबर पर रहे थे।
कुंदरकी: जाबिर हुसैन: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। बाईपास नगला स्थित तस्लीमा इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed