फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   youth was shot in Moradabad, he was threatened 15 days ago, police did not take any action

Moradabad: 15 दिन पहले दी धमकी... फिर युवक पर कर दी फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर, पुलिस भी कुछ न कर सकी

Wed, 03 Jul 2024 05:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 05:09 AM IST
सार

मुरादाबाद में कुछ युवकों ने 11वीं के छात्र को गोली मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। 

विज्ञापन
youth was shot in Moradabad, he was threatened 15 days ago, police did not take any action
गोली की घटना के मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के बुद्धि विहार में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे 11वीं के छात्र वैभव (20) को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देने के बाद भाग निकले। घटना के समय वैभव अपने साथी के साथ बुद्धि विहार में तालाब के पास घूमने गया था।

विज्ञापन


घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मुख्य आरोपी ने 15 दिन पहले वैभव को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी राजेश राजा दैनिक समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट हैं। उनका बेटा वैभव 11वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम वैभव अपने मित्र आयुष के साथ बुद्धि विहार में घूमने गया था। दोनों ऑटो में बैठ कर बुद्धि विहार में सेंट मेरी स्कूल के पीछे तालाब के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार कुछ युवक पहुंच गए। उन्होंने वैभव और आयुष को घेर लिया। इस दौरान वैभव कंधे में तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमला करने में अंकित यदुवंशी, सुमित, अमित और अन्य आरोपी शामिल थे।

आरोपियों ने वैभव को धमकी दी कि वह उसके मां बाप और भाई बहन को भी अगवा कर लेंगे। हमलावरों के जाने के बाद आयुष ने इस मामले की जानकारी पुलिस और वैभव के परिजनों को दी। इसके बाद राजेश राजा और परिवार के लोग व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और घायल को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां एक्सरे कराने पर पता चला कि गोली कंधे में धंसकर जांघ तक पहुंच गई है। वैभव को गंभीर हालत में यहां से रेफर कर दिया गया है। इसके बाद उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती तो नहीं होती घटना

घायल वैभव को गोली मारने वालों में शामिल रहे हिमगिरी निवासी आरोपी अंकित यदुवंशी से 13 जून को मझोला क्षेत्र में वैभव का झगड़ा हुआ था। तब आरोपी अंकित रात में वैभव को उसके घर धमकाने पहुंच गया था। दरवाजा खटखटाया था और धमकी दी कि वह उसे देख लेंगे।



आरोपी ने तब फायरिंग भी की थी। इस मामले की शिकायत राजेश राजा ने सिविल लाइंस थाने में की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उलटा मझोला थाने की पुलिस वैभव और उसके पिता पर दबाव बना रही कि वह उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed