फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth was arrested for raping a student on the pretext of marriage.

Moradabad News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A youth was arrested for raping a student on the pretext of marriage.
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जनपद बिजनौर क्षेत्र की ठाकुरद्वारा क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी और उसकी मां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के एक गांव निवासी छात्रा क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ती थी। पास के दूसरे गांव में स्थित कॉलेज में क्षेत्र के गांव बालापुर निवासी युवक भी पढ़ता था। छात्रा के अनुसार इस दौरान उसकी और युवक की दोस्ती हो गई। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए जोर दिया तो वह टालमटोल करने लगा। फिर उसने उससे एक लाख की मांग की। मांग पूरी न करने पर आरोपी और उसकी मां ने पीड़िता और उसके परिजनों को धमकी दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो छात्रा कोर्ट पहुंच गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बालापुर निवासी युवक और उसकी मां के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक अवनीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed