फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A youth from Punjab kidnapped a student after befriending her on Instagram

Moradabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर छात्रा को अगवाकर ले गया पंजाब का युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A youth from Punjab kidnapped a student after befriending her on Instagram
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली नौवीं की छात्रा से पंजाब के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। छात्रा के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसमें पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पंजाब के करौली निवासी युवक ने करीब तीन माह पहले उसकी बेटी से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर ली। आरोपी ने बेटी पर शादी के लिए दबाव बनाया। युवक ने रिश्ता लेकर अपने परिजनों को छात्रा के घर भी भेज दिया लेकिन छात्रा की उम्र कम होने के कारण उसके परिजनों ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पिता का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब पौने चार बजे आरोपी उसकी बेटी को बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया। पिता का कहना है कि बेटी के दोनों मोबाइल बंद हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उसकी बेटी के साथ कोई घटना भी कर सकता है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्रा की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम पंजाब भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed