{"_id":"694b013e15071a4b3201cc5f","slug":"a-youth-beat-up-two-shopkeepers-traders-closed-the-market-in-protest-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110370-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक ने दो दुकानदारों को पीटा, व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक ने दो दुकानदारों को पीटा, व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद किया
Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। दो दुकानदारों को एक युवक ने मंगलवार दोपहर के समय पीट दिया। युवक ने अभद्रता करते हुए दुकानदारों को धमकी भी दी। इससे नाराज तमाम व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर थाने पहुंच गए और आरोपी गिरफ्तारी की मांग की। इसको लेकर करीब थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया उसके बाद ही व्यापारी संतुष्ट होकर थाने से बाहर आए और बाजार खोला।
बस स्टैंड इलाके में पिटाई का शिकार हुए दुकानदारों की सूचना पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी व्यापार मंडल, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सराफा कमेटी, नागरिक मंच, बिलारी विकास समिति आदि संगठनों के पदाधिकारी के पदाधिकारी अचानक पूरा बाजार बंद करके थाने पहुंच गए। धीरे धीरे कई दुकानदार थाना परिसर में एकत्र हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने में व्यापारी नेताओं के नेतृत्व में दोनों दुकानदारों ने अलग-अलग तहरीर दी। नगर के मोहल्ला महाजनान निवासी विशाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक युवक उसकी दुकान में घुसा और जबरन 25 हजार रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना करने पर गाली देनी शुरू की दी। बाद में आरोपी युवक ने पेटीएम साउंड बॉक्स फेंककर मारा जिससे दुकान में लगा पैनल टूट गया बाद में अपने कार सवार अन्य साथियों की मदद से आरोपी धमकी देते हुए भाग गया।
थाने में दूसरी तहरीर नगर के मोहल्ला ओमविहार काॅलोनी निवासी उदिस गुप्ता ने देते हुए आरोप लगाया कि दोपहर को एक युवक उसकी दुकान के अंदर घुस आया विरोध करने पर दुकान में बैठे उसके भाई को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बाद में दो हजार रुपये प्रतिदिन देने की मांग करने लगा। आरोप है कि दुकान का बोर्ड युवक ने उठाकर सड़क पर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। थाना प्रभारी ने व्यापारियों और अन्य दुकानदारों को यह कहकर शांत किया कि जो तहरीर मिली है उसकी जांच कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
बिलारी। नगर के दुकानदारों ने जिस युवक उपेंद्र चौधरी पर मारपीट करने और धमकी देने के आरोप लगाए थे उसी के खिलाफ मारपीट करने की एक अन्य घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी। उपेंद्र के बेटे और उसके दो साथियों को भी आरोपी बनाया है। नगर के मोहल्ला रामविहार काॅलोनी शाहबाद रोड निवासी प्रमोद कुमार सक्सेना की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे वह अपने निजी कार्य से ओमविहार कालोनी में जा रहा था तभी रास्ते में खड़े मिले उपेंद्र चौधरी, उसके बेटे आयुष चौधरी और उनके दो अज्ञात साथियों ने उसे घेरकर लाठी और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचने पर अन्य राहगीरों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रमोद ने उपेंद्र पर आए दिन अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र तथा उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।