फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man who went to take a bath in a swimming pool died by drowning

Moradabad News: तरणताल में नहाने गए युवक की डूब कर मौत

Sun, 25 May 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 25 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take a bath in a swimming pool died by drowning
ठाकुरद्वारा। तरणताल में नहाने गए नगर के युवक की नहाते समय डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर संचालक तरणताल में ताला लगाकर भाग गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड 12 बंजारान निवासी वेद प्रकाश उर्फ भूरे का पुत्र रोनित नायक (25 ) उत्तराखंड के काशीपुर रोड पर स्थित एक पेपर मिल में काम करता था। वह शनिवार को शाम 6:00 बजे फैक्टरी से ड्यूटी कर घर आ रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास काशीपुर रोड पर तरणताल में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चला गया और वह अचानक डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद तरणताल का संचालक उसमें ताला लगाकर वहां से भाग गया। परिजन बेहोश रोनित को काशीपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंचे। इधर कुछ लोगों ने तरणताल के मालिक से वहां लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की। उधर इस संबंध में पुलिस से भी समाचार लिखने तक कोई शिकायत नहीं की गई है। रोहित की मौत से परिजनों का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed