{"_id":"68435562d5ff9be3c3073149","slug":"a-young-man-who-went-to-meet-his-girlfriend-was-caught-panchayat-got-the-lovers-married-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-109325-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक पकड़ा, पंचायत ने प्रेमी युगल की कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक पकड़ा, पंचायत ने प्रेमी युगल की कराई शादी
Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। उत्तराखंड निवासी युवक बृहस्पतिवार की रात ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। रात में परिजनों ने दोनों का कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और युवक की पिटाई कर दी। सुबह दोनों पक्षों की पंचायत में प्रेमी युगल की शादी करा दी।
ठाकुरद्वारा के गांव गांवड़ी निवासी एक युवती का उत्तराखंड के उधमसिंह नगर अंतर्गत थाना जसपुर के गांव बढि़योवाला निवासी युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को युवती के परिजन किसी काम से बाहर गए थे। जिस पर युवती ने फोन करके रात में प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लिया। रात में दोनों एक कमरे में बातें कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों को शक हुआ तो घर पहुंचे और प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और युवक को पीटने के बाद युवती के माता-पिता को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही युवती के माता-पिता रात में ही घर पहुंच गए और युवक को फिर पीटा गया। ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने युवती के पिता को प्रेमी युगल की शादी कराने की सलाह दी। शुक्रवार की सुबह युवक के परिजन गांव पहुंचे और दोनों पंक्षों की पंचायत हुई। जिसमें दोनों पक्ष की सहमति पर प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।