फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was surrounded and beaten due to enmity, case filed against four people

Moradabad News: रंजिशन युवक को घेरकर पीटा, चार लोगों पर केस

Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
A young man was surrounded and beaten due to enmity, case filed against four people
कुंदरकी। बिलारी से लौटते समय घेरकर एक युवक को रंजिशन पर पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर सिरसी निवासी राम प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बीते 27 अगस्त की शाम छह बजे उसका बेटा बृजेश बिलारी से घर वापस आ रहा था, जब वह कुंदरकी कस्बे में रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में गंवा निवासी बॉबी और राजीव, मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी मंडी निवासी नरेंद्र और कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी शेखर ने रंजिश मानते हुए बोले कि तू राजीव की पत्नी से बात करता है, आज तुझे जान से मार देंगे। आरोप है कि चारों ने मारपीट की और गालियां दी जिससे बृजेश के काफी चोट आई। इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर का कहना कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया है और मुकदमे की विवेचना कर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed