{"_id":"696fe7e62beeb98def000f46","slug":"a-young-man-was-cheated-out-of-rs-260-lakh-after-being-promised-a-job-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113254-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे 2.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगे 2.60 लाख रुपये
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक युवक को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.60 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मामा-भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव रतूपुरा निवासी मोनिश अली ने एसएसपी से शिकायत की थी कि गांव के मुजफ्फर अली और मुजाहिद ने उसे बताया कि उसका भांजा दिल्ली के संगम विहार निवासी महताब अली बेरोजगार लोगों को सऊदी अरब अच्छे वेतन पर भेजने का काम करता है।
उन्होंने बताया कि वह उसे 64000 रुपए प्रति महीने की सैलरी पर भिजवा देंगे। वह उसके झांसे में आ गया और उन्होंने अपने भांजे महताब अली को 12 मई 2024 को गांव में बुलाया। उसने सऊदी अरब भेजने क खर्च 2.60 लाख रुपए बताया। जिस पर उसने महताब अली के खाते में जून 2024 से जुलाई 2024 तक 2.60 लाख रुपए डलवा दिए। इसके उसने एक वीजा और पासपोर्ट दिया। पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे दिए गए पासपोर्ट और वीजा को फर्जी बताया गया।
विज्ञापन
आरोपियों से उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद