फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was beaten up in Majhola after being mistaken for a thief

Moradabad News: मझोला में चोर समझकर युवक को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up in Majhola after being mistaken for a thief
मुरादाबाद। मझोला के लाइन पार कुंदनपुर रोड पर शनिवार की दोपहर करीब एक बजे भीड़ ने चोर समझाकर एक युवक को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस चौकी लेकर गए और पुलिस के हाथ कर दिया। युवक नशे की हालत में बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी आ गए और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लाइनपार मझोला चौराहे के पास कुंदनपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक युवक टहल रहा था। नशे की हालत में होने के कारण उसने एक मकान का दरवाजा खटखटा दिया। लोगों ने उसे शोर बताकर शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर काफी तलाश में लोग जुट गए और उन्होंने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पीटते हुए मंडी समिति पुलिस चौकी ले गए। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। जिससे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी आ गए। तब पता चला कि युवक मझोला के लाइन पार एकता कॉलोनी निवासी है। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। चोर समझकर लोगों ने पकड़ लिया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

---
गांव के बाहर खड़े संदिग्धों ने युवक को रोका
मूंढापांडे। प्रधान जाहिद ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनका चचेरे भाई इफराक, उसका साथी हासिम अपने परिचित डाॅक्टर को आम पहुंचाने जा रहे थे। टहानायक के श्मशान घाट के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन वह गांव लौट गए। इसकी सूचना गांव में दी तो लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। आस पास के जंगलों में तलाश की लेकिन वह भाग गए। उनका कहना है कि तीनों मुंह पर नकाब लगाए हुए थे। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

---
घर में घुसे बदमाश, महिला के कुंडल खींचने की कोशिश
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव में शुक्रवार रात बदमाश एक घर में घुस गए। महिला के कुंडल खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग जाग गए। लाठी डंडे लेकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और बदमाश की तलाश की। इसी बीच बदमाश जंगल की ओर भाग गए। देर रात तक बदमाशों की तलाश में ग्रामीणों ने तलाश की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed