फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was attacked with knives without any reason, seriously injured

Moradabad News: बिना किसी बात युवक पर चाकुओं से किया हमला, गंभीर घायल

Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with knives without any reason, seriously injured
कांठ। बिना किसी बात युवकों ने अपने ही गांव के युवक से मारपीट करते हुए उस पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल के पिता ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर मोहल्ला कोट निवासी अयान (18) पुत्र युनूस खां बृहस्पतिवार की रात अपने घर के बाहर बैठा था। तभी वहां गांव के ही सालिब पुत्र इकरार, रिहान पुत्र इस्लामुद्दीन और ऐजाज पुत्र भूरे आए और अयान के पड़ोसी दानिश को ढूंढने लगे। जब अयान ने यहां आने और दानिश को ढूंढने का कारण इन तीनों से पूछा तो यह आग बबुला हो गया। आरोप है कि तीनों ने अयान से गाली-गलौज और मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो ऐजाज और सालिब ने उसके हाथ पकड़ लिए और रिहान नेे चाकू से उस पर कई जगह वार कर दिए। जिससे अयान गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में नीचे गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी चाकू लहराते हुए भाग गए। परिजन घायल को लेकर पहले थाने पहुंचे और फिर यहां से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रिहान और ऐजाज को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं घायल अयान का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed