फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man was attacked with a knife in Majhola due to a feud, a woman was arrested.

Moradabad News: मझोला में रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, महिला गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a knife in Majhola due to a feud, a woman was arrested.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रंजिश में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी तालिब हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे मारुफ के साथ 22 फरवरी को दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में मारुफ ने मझोला थाने में रिहान, उसके भाई सुऐब, शबाना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। 28 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर से निकाल कर बाहर जा रहा था। इसी दौरान शबाना, रिहान और एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि चाकू से भी हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में आरोपी महिला शबाना को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed