फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A young man in one-sided love beat up a student and her family after she refused to marry him; he filed a complaint on the Chief Minister's portal.

Moradabad News: एकतरफा प्यार में युवक ने शादी से इन्कार करने पर छात्रा और उसके परिजनों को पीटा, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

Sat, 22 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A young man in one-sided love beat up a student and her family after she refused to marry him; he filed a complaint on the Chief Minister's portal.
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को एक युवक ने शादी न करने पर धमकी दे रहा है। छात्रा और उसके परिजनों के सोशल मीडिया पर छात्रा के अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। छात्रा ने शुक्रवार को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। इसमें छात्रा ने कहा है कि गांव निवासी एक युवक ने उसका मोबाइल नंबर उसके कॉलेज से किसी तरह प्राप्त कर लिया। उसने इसके बाद उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज उसे भेजने लगा। इस पर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोप है कि उसने नए नंबरों से उसे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। जिस पर उसने और परिजनों ने आरोपी से इसकी शिकायत की तो आरोप है कि उसने उसकी फर्जी आईडी बनाकर उसके नाम से सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और गंदे फोटो भेजना शुरू कर दिए हैं। इसका उसके पिता और भाई ने विरोध किया तो आरोप है कि उसने उनके साथ मारपीट की और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा का कहना है कि वह कुछ दिन पहले कूड़ा डालने के लिए नहर पर गई थी तभी रास्ते में युवक ने उसे पकड़ लिया उसके पकड़े कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की। छात्रा की दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed