{"_id":"68191f36575641747709ea32","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-bikes-three-injured-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-108763-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई, तीन घायल
Tue, 06 May 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कमालपुर-डिलारी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब चार बजे दो तेज रफ्तार बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में भोजपुर के मोहल्ला नाकुर निवासी मोहम्मद शफीक (34) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी छोटी, सात साल की बेटी माहीनूर व दूसरी बाइक सवार घायल हो गए।
भोजपुर के मोहल्ला नाकुर निवासी मोहम्मद शफीक कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटे थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ बाइक से उत्तराखंड के जसपुर में बाबा कालू सैयद की मजार पर चादरपोशी के लिए जा रहे थे। कमालपुरी-डिलारी मार्ग पर गांव किशनपुर गांवड़ी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक डिलारी के ईदगाह निवासी भुवनेश कुमार की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा सीएचसी में भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने शफीक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक सवार भुवनेश को गंभीर हालत में काशीपुर के लिए रेफर कर दिया। मौत की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।