{"_id":"69d6b54ad9ed42f74c0af994","slug":"a-young-man-committed-suicide-after-complaining-to-the-police-about-a-dispute-with-a-friend-over-a-beedi-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-873614-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीड़ी मांगने के विवाद में पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीड़ी मांगने के विवाद में पुलिस से शिकायत करने पर युवक ने दे दी जान
विज्ञापन
पाकबड़ा। नगर के भूड़ इस्लामनगर में बीड़ी मांगने के विवाद में ट्रक चालक की पड़ोसी से मारपीट हो गई। इस मामले में चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद चालक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
पाकबड़ा के मोहल्ला इस्लाम भूड़ निवासी उवैस (25) ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि उवैस का मोहल्ले के ही आरिफ चार दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था।
मंगलवार रात करीब आठ बजे उवैस अपने घर से बाहर आया और आरिफ से बीड़ी मांगने लगा था। जिसे लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद आरिफ ने उवैस के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी थी। उवैस के परिजन भी काफी नाराज थे और उन्होंने उसे काफी डांट-फटकार लगाई थी। रात करीब एक बजे उवैस घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया और दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।