{"_id":"69f65e447c51aab2680e8f9b","slug":"a-woman-was-raped-while-a-knife-was-held-to-the-neck-of-her-two-year-old-child-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-892341-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म और लूट की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक आरोपी ने महिला के दो वर्षीय बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया, जबकि दूसरे ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी सोने की चेन और 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने नागफनी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसके पति घर से बाहर थे और वह अपने दो साल के बच्चे के साथ अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान नवाबपुरा निवासी कन्हैया अपने साथी मोनू के साथ घर में घुस आया। मोनू ने बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और कन्हैया ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद मोनू ने घर में रखे 15 हजार रुपये और बच्चे के गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार दोपहर आरोपी कन्हैया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।