फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman was duped of Rs 34.19 lakh on the pretext of getting her six MDA plots.

Moradabad News: एमडीए के छह प्लॉट दिलाने का झांसा देकर महिला से 34.19 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 34.19 lakh on the pretext of getting her six MDA plots.
मुरादाबाद। एमडीए के छह प्लॉट दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों ने एक महिला से 34 लाख 19 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला ने मझोला थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी यासमीन जहरा ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति जीशान हैदर दुबई में नौकरी करते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके मोहल्ले में रहने वाले फरमान रजा उर्फ बाबू ने संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र सदात सराय सिरसी निवासी मारूफ से पांच साल पहले मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन

तब आरोपी फरमान ने बताया था कि मारूफ एमडीए के अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसने बताया कि आजाद नगर में एमडीए के छह प्लॉट बिक रहे हैं। आरोपियों ने महिला को सस्ते दामों में प्लॉट दिलवाने का झांसा दे दिया। महिला प्लॉट खरीदने के लिए तैयार हो गई थी। आरोपी फरमान ने मारूफ को 12 लाख रुपये दिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी फरमान ने महिला से धीरे धीरे करते हुए दो साल में 24 लाख रुपये वसूल लिए और छह प्लॉटों के आवंटन पत्र और कब्जापत्र महिला को दे दिए। 27 जुलाई 2024 को महिला ने देखा कि एक प्लाॅट पर निर्माण चल रहा है। उसने फरमान से संपर्क किया तो आरोपी ने महिला को बताया कि एमडीए इस प्लाॅट को तैयार कर रहा है। जिससे महिला को ही दे दिया जाएगा। महिला ने आरोपियों द्वारा दिए गए दस्तावेज एमडीए कार्यालय में दिखाए तो पता चला कि सभी कागजात फर्जी हैं।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आगरा के शाहगंज नगर में रहने वाले फरमान रजा उर्फ बाबू के बड़े भाई इमरान ने भी महिला को कॉल उसे धमकाना शुरू कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed