{"_id":"69d7387da23bb0b26a07d252","slug":"a-woman-murdered-her-own-sister-who-had-become-her-co-wife-in-collusion-with-her-husband-in-moradabad-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सगी बहन बनी सौतन तो पति के साथ मिलकर किया मर्डर; एक कत्ल के लिए कई साजिशें, ज्योति हत्याकांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सगी बहन बनी सौतन तो पति के साथ मिलकर किया मर्डर; एक कत्ल के लिए कई साजिशें, ज्योति हत्याकांड की पूरी कहानी
Thu, 09 Apr 2026 01:13 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:13 PM IST
सार
यूपी के मुरादाबाद से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी सगी बहन की पति के साथ मिलकर हत्या कर दी। मृतक आरोपी महिला की सौतन बन गई थी। आइए पढ़ते हैं पूरी कहानी
विज्ञापन
moradabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुरादाबाद की मैनाठैर के तारावाली मिलक निवासी ठेकेदार मुकेश ने बीमार साली ज्योति (22) से उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने के लिए कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बहनें ठेकेदार के घर में एक साथ रहने लगीं। रात में ज्योति को दौरा पड़ा तो सगी बहन सुमन ने ही पति के साथ मिलकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बुधवार को पुलिस ने पति पत्नी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संभल जिले के सदीरनपुर निवासी राम अवतार खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। रामअवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। चार बेटियों में तीन बेटियों की शादी हो चुकी थी।
चौथे नंबर की बेटी ज्योति अविवाहित थी जबकि बेटा कोई नहीं है। ज्योति को दौरे पड़ते थे। तीसरे नंबर की बेटी सुमन की शादी मैनाठेर के तारावाली मिलक निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मुकेश और सुमन के चार बच्चे हैं। मुकेश पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करता है।

छह मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे ज्योति की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर मुकेश अपनी ससुराल पहुंचा और ज्योति का इलाज कराने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। लेकिन कई दिन बाद भी ज्योति घर नहीं लौटी तब राम अवतार ने अपनी दूसरी बेटी सुमन से बात की तो उसने बताया कि ज्योति और उसके पति ने कोर्ट मैरिज कर ली है।
26 मार्च की रात ज्योति की हुई अचानक मौत
दोनों मुरादाबाद में रह रहे हैं। कुछ दिन बाद सुमन ने ज्योति और मुकेश को अपने घर बुला लिया। 26 मार्च की रात ज्योति की अचानक मौत हो गई थी। सुमन और मुकेश ने राम अवतार को बताया कि दौरा पड़ने से ज्योति की मौत हो गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लगा दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

सुमन ने दबा दिया बहन का गला
बुधवार को पुलिस ने सुमन और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सुमन और मुकेश ने बताया कि 26 मार्च को ज्योति को दौरा पड़ गया था। इसी दौरान सुमन ने उसका गला दबा दिया और मुकेश ने उसके पैर पकड़ लिए थे। बुधवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

एक कत्ल, कई साजिशें
इस कत्ल के लिए कई साजिशें रची गई हैं। मुकेश और सुमन अलग-अलग ज्योति को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रच रहे थे। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसके ससुर के कोई बेटा नहीं है। उनके पास गांव में मकान और करीब छह बीघा खेती की जमीन है। ज्योति से उसके प्रेम संबंध थे और वह बीमार भी रहती थी।

उसने उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए ज्योति से शादी की थी। उधर, सुमन ने पुलिस को बताया कि पति ने उसकी छोटी बहन से शादी कर ली थी। उसे लगने लगा था कि कहीं पति मेरी बहन के साथ ही मिलकर मेरी हत्या न कर दे।
इसलिए उसने बहाने से अपनी बहन और पति को घर बुला लिया था कि जब शादी कर ली तो यहीं रहो। वह अपनी बहन की हत्या करना चाहती थी। ताकि उसका पति उसे वापस मिल जाए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घेरे में आए पति पत्नी
सुमन और मुकेश ने ज्योति को दौरा पड़ने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की थी। सुमन ने गला दबाया था और मुकेश ने उसके पैर पकड़ लिए थे। इसके बाद दोनों ने राम अवतार को कॉल कर बताया कि ज्योति की दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

राम अवतार तारा वाली मिलक आए तो उन्होंने देखा कि ज्योति के गले पर चोटों के निशान हैं। उन्होंने पुलिस बुला ली और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई।