फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A woman from Sambhal was gang-raped in Mughalpura

Moradabad News: संभल की महिला से मुगलपुरा में सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A woman from Sambhal was gang-raped in Mughalpura
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल निवासी एक महिला ने छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे मुगलपुरा क्षेत्र में कार में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर मुगलपुरा थाने में तीन नामजद समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो सगे भाई हैं। पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि संभल जनपद के कोर्ट पूर्वी आनंद विहार कॉलोनी निवासी विपुल गुप्ता से उसका रुपयों को लेकर विवाद चल रहा है। उसने कोर्ट के जरिये आरोपी विपुल गुप्ता को नोटिस भिजवा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। वह 31 मई 2023 की शाम करीब सात बजे अपनी बेटी के साथ मुरादाबाद के मुगलपुरा क्षेत्र में मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपी उसे खींचकर पास में ही खड़ी कार में ले गए।

महिला ने बताया कि कार में आरोपी विपुल गुप्ता, उसका भाई अमित गुप्ता, संभल के महमूदसराय निवासी नितिन वर्मा के अलावा तीन अन्य लोग थे। सभी आरोपियों ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed