{"_id":"64b69e398284b22c610558a4","slug":"a-woman-filed-police-case-against-her-husband-for-giving-triple-talaq-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के एक साल बाद ही शौहर ने दिया तलाक, पीड़िता बोली- वो कर रहा ऐसी डिमांड जिसे पूरा करना मेरे बस का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के एक साल बाद ही शौहर ने दिया तलाक, पीड़िता बोली- वो कर रहा ऐसी डिमांड जिसे पूरा करना मेरे बस का नहीं
Tue, 18 Jul 2023 07:44 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 18 Jul 2023 07:44 PM IST
सार
एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने महिला को फोन पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाने में एक महिला ने अपने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया। वह अपने मायके पहुंची तो पति ने फोन पर उसके साथ गाली गलौच की और तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी जीनत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च 2022 को उसकी शादी बिजनौर के नहटौर निवासी अजमल के साथ हुई थी। अजमल और उनका परिवार उत्तराखंड के काशीपुर में रहता है। महिला का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति और उनके परिजन नाखुश थे। शादी के बाद से दस लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
महिला पर दबाव बनाया गया कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी लड़कियों से फोन पर बात करता और सट्टा खेलता है। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें महिला की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे और उसे अपने ले आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति और ससुराल वालों ने उसकी कोई खैर खराब नहीं ली।
विज्ञापन
18 जून 2023 को जीनत के मोबाइल पर पति ने कॉल की और उसके साथ गाली गलौच की। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजफल, ससुर नईम, सास बन्नो, आरजू और फैसल के खिलाफ केस दर्ज किया है।