{"_id":"695d693ba15f6722ae03b043","slug":"a-villager-was-cheated-out-of-rs-85000-in-an-online-scam-after-sending-rs-5000-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-111898-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में बिना अनुमति रातों-रात काट डाला आम का हरा बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में बिना अनुमति रातों-रात काट डाला आम का हरा बाग
Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
कांठ। थाना क्षेत्र के पोनीपुरा स्थित खेत में खड़ा आम का पूरा हरा बाग बिना अनुमति के रातों-रात काट लिया गया। इसी के साथ मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग किनारे से भी वन विभाग के तीन सरकारी पेड़ भी चोरी से काट लिए गए। पता लगने पर क्षेत्रीय वन दरोगा ने बाग और चोरी से सरकारी पेड़ काटने वाले ठेकेदार व बाग स्वामी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कांठ थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में क्षेत्रीय वन दरोगा अमरजीत सिंह ने कहा है कि एक सूचना पर वह वन दरोगा राजेंद्र सिंह व टीम के साथ कांठ के पोनीपुरा पहुंचे। जांच में पता लगा कि कांठ के फजलाबाद निवासी भगवानदास ने बिना अनुमति के चार जनवरी को अपने खेत में स्थित बाग में खड़े 20-25 प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ रातों-रात कटवा दिए हैं। प्राथमिकी में आरोप है कि बाग के इन पेड़ों को निकटवर्ती जनपद बिजनौर के कस्बा सहसपुर निवासी ठेकेदार रिसालत खान ने काटा है।
वन दरोगा का कहना है कि इसके बाद जब वह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित चेक पोस्ट के पास पहुंचे तो पता लगा कि रिसालत खान यहां पर सड़क किनारे खड़े वन विभाग के तीन सरकारी जामुन के पेड़ भी चोरी से काटकर उनकी लकड़ी ले गया है। इस मामले में कांठ पुलिस ने वन दरोगा की ओर से बाग स्वामी भगवानदास और ठेकेदार रिसालत खान के खिलाफ वन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।