फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A tractor mechanic died in a road accident.

Moradabad News: ट्रैक्टर के मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A tractor mechanic died in a road accident.
गजरौला। बिजाैरा निवासी जितेंद्र (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के सेल्फ मिस्त्री थे और नगर में काम करते थे। टेंपो में सवार होकर घर जाते समय सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को अमरोहा ले गई। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उस पर टक्कर मारने का आरोप है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी महेश चंद्र ने बताया कि उनके तहेरे भाई जितेंद्र ट्रैक्टर का सेल्फ बांधने का काम करते थे। नगर में उनकी दुकान है। वह बुधवार शाम करीब 6:30 बजेे टेंपो में सवार होकर नगर से गांव लौट रहे थे। बिजौरा ढाल पर सर्विस रोड पर पहुंचे थे। इस दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे वाहन के चालक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। पुलिस घायल को तुरंत अमरोहा ले गई। यहां एक निजी अस्पताल में देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एक कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उस पर आरोप है कि उसने जितेंद्र को टक्कर मारी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed