फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A Tiranga Yatra was taken out in the town of Bilari

Moradabad News: बिलारी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली

Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A Tiranga Yatra was taken out in the town of Bilari
बिलारी। भाजपा के बिलारी मंडल की ओर से बुधवार दोपहर बिलारी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर में हाईवे स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क से शुरू होकर नगर के मंदिर पौड़ाखेड़ा और नई सड़क पर होते हुए हाईवे पर निकलकर गन्ना समिति कार्यालय में जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल रहे। तिरंगा यात्रा की शुरुआत में भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर और तिरंगा यात्रा के समापन पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ता है।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व एमएलसी परमेश्वरलाल सैनी, पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह, गन्ना समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह, ब्लॉक प्रशासक प्रतिनिधि राजपाल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विश्वास यादव, देवेश शर्मा एडवोकेट, डॉ. सीपी सिंह, मनोज ठाकुर, डॉ. मेघपाल सिंह, डॉ. गीता शर्मा, डॉ. राजीव सैनी, पंकज चौहान, गीता चौधरी, गीता कोहली आदि ने विचार रखे। तिरंगा यात्रा में अंशु यादव, प्रशांत चौधरी, शरद गुप्ता, नवनीत यादव, मनोज सक्सेना, अभिलाष गौड़, अमितपाल, प्रेमपाल पासी, किशनलाल प्रजापति, भारत सिंह मौर्य, प्रेमपाल सिंह, दिनेश प्रजापति, रजनीश गर्ग, धर्मेंद्र गांधी, इमरान पाशा, एमआर हसन, परवेज अंसारी आदि पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित ब्लॉक मुख्यालय से नगर में हाईवे स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क तक पंचायतराज विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकाली। बीडीओ हरिओम सिंह के निर्देशन में निकली इस तिरंगा रैली का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने किया। रैली में शामिल अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए थे। रैली में युवक मंगल दलों की कई ग्राम शाखाओं के प्रतिनिधियों और पीआरडी जवानों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed