फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A teacher who was burnt by electric current was buried in the soil for half an hour, died in the hospital

Moradabad: करंट से झुलसे शिक्षामित्र को आधे घंटे तक मिट्टी में दबाया, अस्पताल में मौत.. परिजनों में कोहराम

Thu, 01 Aug 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,बिलारी/कुंदरकी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क,बिलारी/कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 06:24 AM IST
सार

सोनकपुर इलाके में करंट की चपेट में आने शिक्षा मित्र की जान चली गई। परिजनों ने अंधविश्वास के चलते उन्हें आधे घंटे तक गोबर और मिट्टी में दबाए रखा। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
A teacher who was burnt by electric current was buried in the soil for half an hour, died in the hospital
रविंद्र सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनकपुर क्षेत्र के अलीनगर निवासी शिक्षामित्र रविंद्र सिंह (48) मंगलवार रात छत पर जाते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने अंधविश्वास के चलते शिक्षामित्र को आधे घंटे तक मिट्टी और गोबर में दबाए रखा। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार सुबह शिक्षामित्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


अलीनगर गांव निवासी शिक्षामित्र रविंद्र सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे गर्मी ज्यादा होने के चलते छत पर सोने जा रहे थे। शिक्षामित्र के घर में बने जीने पर लोहे की ग्रिल लगी हुई है। बिजली का तार ग्रिल से छूने के कारण ग्रिल में करंट आ गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रविंद्र तीन सीढ़ी ही चढ़े थे कि उन्हें जोरदार करंट लगा और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजनों ने अंधविश्वास के चलते आंधे घंटे तक शिक्षामित्र को गोबर और मिट्टी में दबाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो मिट्टी से निकालकर परिजन शिक्षामित्र को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर सोनकपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।


रविंद्र सिंह गांव के ही परिषदीय स्कूल में शिक्षामित्र थे। चार भाइयों में सबसे बड़े रविंद्र सिंह के परिवार में पत्नी मीनू के अलावा बेटी अल्पना (18), अदिति (12) और बेटा महादेव (10) हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed