फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A teacher returning home after hospitalizing his father was crushed by a container and died.

Moradabad News: पिता को अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहे शिक्षक को कंटेनर ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A teacher returning home after hospitalizing his father was crushed by a container and died.
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार शिक्षक उदयवीर सिंह (30) को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसमें शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ कर भाग गया। हादसे के समय शिक्षक पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में पिता को भर्ती कराने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

संभल जिले के असमोली क्षेत्र के शाहपुर डसर निवासी उदयवीर एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। शुक्रवार की दोपहर उदयवीर के पिता ओमवीर को हार्ट अटैक पड़ गया था। उनको दिल्ली रोड स्थित टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उदयवीर पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बाइक से घर जाने को निकले थे। पाकबड़ा क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचकर दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक कंटनेर के नीचे फंस गई और शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर के नीचे फंसे शिक्षक के शव को बाहर निकाला। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में ले लिया चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed