फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A student lost his life in a collision involving a tractor-trolley.

Moradabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅले की टक्कर से छात्र की जान गई

Tue, 16 Dec 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A student lost his life in a collision involving a tractor-trolley.
कांठ । छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। जिससे हादसे में स्कूटी सवार बीए के छात्र रितेश की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रविवार की रात छजलैट के गांव किशनपुर का रहने वाला रितेश (22) पुत्र गजेंद्र सिंह अपने परिचित की स्कूटी पहुंचाने के लिए क्षेत्र में ही उसके गांव करनपुर जा रहा था। जब यह कैच की पुलिया चंगेरी मार्ग स्थित गांव बैरमपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो गन्ना भरकर चीनी मिल को जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅले ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅले को मौके से लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पता लगने पर पहुंचे परिजन और गांव वाले घायल रितेश को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। र ितेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां कुसुम देवी, पिता गजेंद्र सिंह और बड़े भाई गुलशन कुमार समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रितेश बीए की पढ़ाई के साथ खेती किसानी में भी पिता और भाई का हाथ बंटाता था। सोमवार को गमगीन माहौल में छात्र के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed