{"_id":"6ac2be1f202fcbefe10677d4","slug":"a-strong-booth-means-a-strong-organization-every-worker-must-fulfill-their-responsibility-ramveer-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-107589-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत, हर कार्यकर्ता निभाए जिम्मेदारी : रामवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत, हर कार्यकर्ता निभाए जिम्मेदारी : रामवीर
विज्ञापन
कुंदरकी। भाजपा के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर की तैयारियों को धार देने के लिए रविवार को कुंदरकी ब्लॉक सभागार में कुंदरकी एवं रतनपुर कलां मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विधायक रामवीर सिंह ने ग्राम संयोजकों, ग्राम प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके बूथ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और सक्रियता से निभाते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और आमजन से निरंतर संवाद करें।
उन्होंने नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नया दायित्व केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें। उन्होंने ग्राम संयोजकों, ग्राम प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों को गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह, मंडल अध्यक्ष कुंदरकी संजय कश्यप व मंडल अध्यक्ष रतनपुर कलां बबलू जाटव आदि रहे।