{"_id":"6b05ed7d387504183504ee71","slug":"a-sports-ground-will-be-set-aside-for-the-hostel-students-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1044660-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छात्रावास के छात्रों के लिए खेल की जमीन छोड़ी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छात्रावास के छात्रों के लिए खेल की जमीन छोड़ी जाएगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रजिस्ट्री विभाग के निर्माणाधीन कार्यालय की जमीन को लेकर एडीएम ने विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत कर सहमति बनाई। इस मामले में डीएम का कहना है कि छात्रावास के सामने रजिस्ट्री कार्यालय के साथ छात्रों के लिए खेल की जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। सदर तहसील के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय छात्रावास के नजदीक रजिस्ट्री कार्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था की तरफ से किया जा रहा है।
निर्माण शुरू होने के बाद छात्रावास के छात्रों ने विरोध जताया तो एसडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया था। शनिवार को भी छात्रों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ फिर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले की जानकारी मिलने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेई मौके पर पहुंचकर सरकारी कार्य को रोक दिया। इस मामले में बहुजन समन्वय समिति के मुख्य संयोजक चंदन सिंह रैदास का कहना है कि 1980 में छात्रावास का निर्माण हुआ था। छात्रावास के सामने छात्र खेलकूद की गतिविधियां करते हैं। यह जमीन भातू समाज के लिए आवंटित थी। इस मामले में उनकी एडीएम सिटी से बातचीत हुई। छात्रावास के छात्रों के साथ विचार मंथन के बाद सहमति बनी। बताया गया कि छात्रों के लिए चहारदीवारी निर्मित ओपन जिम, व्यायाम व खेलकूद के लिए मैदान या पार्क का स्थान दिया जाएगा। छात्रावास के मुख्य मार्ग सदर तहसील के सामने राजकीय छात्रावास प्रवेशद्वार बनाया जाएगा।
एडीएम सिटी ने मुख्य रास्ता पांच मीटर देने की बात कही है लेकिन छात्रों द्वारा छात्रावास के मुख्य मार्ग को छह मीटर देने की बात कही गई। प्रशासन द्वारा आपस में विचार-विमर्श करके निष्कर्ष निकाला जाएगा। बातचीत के चलते अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। सामाजिक संगठनों और छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट की फाइनल ड्राइंग देखकर ही आगामी कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में डीएम अनुनय झा का कहना है कि छात्रों से अधीनस्थ अधिकारियों की वार्ता हुई है। छात्रों को खेल के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। रजिस्ट्री कार्यालय और खेल मैदान दोनों बनाए जाएंगे।