फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A sister has tied love onto her brother's wrist...

Moradabad News: बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A sister has tied love onto her brother's wrist...
कांठ। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु होने की कामना कर अपनी रक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन

कांठ नगर व क्षेत्र के साथ छजलैट में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। बाजारों से बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियों की भी खूब खरीदारी की। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के त्योहार पर युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की और पेंच लड़ाए। इधर त्योहार पर बाजार में मिलावटी मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। मिठाई की बड़ी-बड़ी दुकानें सजाई गई। मावा, बेसन व दूध से बनी मिठाइयां कम ही स्थानों पर देखने को मिली। अधिकांश स्थानों पर मिल्क पाउडर, मैदा और सूजी से मिठाई तैयार की गई। खासकर देहात की दुकानों पर इस मिलावटी मिठाई को बेचा गया। रेडीमेड बंगाली रसगुल्ले ज्यादातर दुकानों पर बिकते दिखाई दिए।
विज्ञापन

--
थाना प्रभारियों और पुलिस को भी बांधी राखी
कांठ। रक्षाबंधन के त्योहार क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों और थाना प्रभारियों को भी राखियां बांधी गईं। कांठ थाने में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल की बालिकाओं से पहुंचकर पुलिस कर्मी भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह सहित पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखियां बांधते हुए बालिकाओं ने रक्षा का वचन लिया। वहीं दूसरी ओर छजलैट थाने में भाजपा की छजलैट मंडलाध्यक्ष आंचल चौधरी ने थानाध्यक्ष रमेश सहरावत सहित पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed