फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A sheet of fog can cover as soon as the clouds break

बादलों के छंटते ही छा सकती है कोहरे की चादर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
A sheet of fog can cover as soon as the clouds break
मुरादाबाद। तापमान गिरने के साथ ही सर्दी और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में लोगों को ठिठुरन और कोहरा झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हवा सामान्य से अधिक गति से रह सकती है। इससे रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। साफ मौसम की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा रुकते ही कोहरा छाने लगेगा।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे का प्रभाव रहेगा। रविवार को सुबह से मौसम साफ था। धूप खिलने से ठंड का असर कम था, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो गया। बादल छाने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed