{"_id":"69f65f14c61df9ba2a0525ca","slug":"a-samajwadi-party-leader-was-shot-during-a-village-council-meeting-convened-to-reach-a-settlement-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-892258-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समझौते के लिए बैठी पंचायत के दौरान सपा नेता को मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समझौते के लिए बैठी पंचायत के दौरान सपा नेता को मारी थी गोली
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंगला में पुराने विवाद में समझौता कराने के दौरान चाय की दुकान पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान सपा नेता महमूद कमाल को गोली लगने से वह घायल हो गए थे। उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति भी घायल हुआ था। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गलशहीद थाना क्षेत्र के सीधी सराय निवासी महमूद कमाल सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हैं। तीन दिन पहले ताजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान उनका नागफनी के नवाबपुरा निवासी आसिम और तस्लीम से विवाद हो गया था। शुक्रवार रात दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए रसूलपुर नंगला स्थित एक चाय की दुकान पर मुलाकात तय हुई थी।
महमूद कमाल के भाई अहमद कमाल ने भोजपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे महमूद कमाल अपने साथी हमजा के साथ चाय की दुकान पर पहुंचे। वहां पहले से ताजपुर निवासी तस्लीम, नवाबपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर मुल्ला आसिम, गलशहीद के इंद्रा चौक निवासी सैफ अली समेत अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने महमूद कमाल और उनके साथी पर हमला कर दिया और फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से महमूद कमाल घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर, ताजपुर निवासी तस्लीम की ओर से दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उसी समय महमूद कमाल, समीर फहाद, हमजा और पांच अज्ञात लोगों ने उसके बेटे समीर, साले सैफ अली और फरहाज पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।