फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A reward of ten thousand rupees was arrested in Kundarki, sent to jail

Moradabad News: कुंदरकी में दस हजार की इनामी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 12 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
A reward of ten thousand rupees was arrested in Kundarki, sent to jail
कुंदरकी। लूटपाट की वारदात में करीब चार साल से फरार चल रहे दस हजार की इनामी आमिल को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से गाजियाबाद के लोनी में छिप कर रह रहा था। गौरतलब है कि चंदौसी थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी विजय पाल ने कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसने बताया था कि वह एक सितंबर 2021 की दोपहर में कुंदरकी में सैफियों वाली पुलिया पर पाकबड़ा अड्डे की तरफ आ रहा था तभी एक साईकिल सवार मुझे टक्कर मार दी और मेरी जेब से 20 हजार रूपये निकाल लिए। इस दौरान साईकिल सवार को लोगाें की मदद से भाग कर पकड़ लिया तो उसने अपना नाम नागफनी थाना क्षेत्र नवाबपुर निवासी इसरार बताया था जबकि उसने अपने भागे साथियों के नाम सालिम और आमिल बताए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और उसमें चार्जशीट भी लगाई। लूट के इस मुकदमे नामजद आरोपी आमिल से वांछित चल रहा था तब वर्ष 2022 में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की को नोटिस चस्पा किया और कोर्ट में हाजिर होने की हिदायत दी थी लेकिन आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोप में केस कराया लेकिन इस बावजूद भी आरोपी पकड़ में नहीं आया। एसएसपी ने आमिल की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया किया था। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला था कि कटघर थाना क्षेत्र में करूला की भूरे मौहलाना की गली निवासी आरोपी आमिल हाल में गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र के निठोरा में रह रहा था। उप निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि दस हजार इनामी को गिरफ्तार कर लिया जिसका चालान कर पहले कोर्ट में पेश किया, वहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed