{"_id":"6ab6db30e91cde143b02a068","slug":"a-report-has-been-sent-recommending-action-against-six-individuals-in-the-fodder-scam-case-kanth-news-c-15-mbd1028-1001384-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भूसा कांड के मामले में छह के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भूसा कांड के मामले में छह के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी
Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। भूसा कांड के मामले में जिला प्रशासन ने एक बीडीओ मूंढापांडे, दो ग्राम विकास सचिव, दो पशु चिकित्सक, एक ग्राम प्रशासक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इस मामले में अभी वसूली की कार्रवाई भी बाकी है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश मेश्राम ने निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मूंढापांडे की गोवर्धनपुर गोशाला में अनियमितताएं पकड़ी थी। जांच से पता चला कि भूसा के लिए अधिकतम 800 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रधान एवं पंचायत सेक्रेटरी ने गोवर्धनपुर गोशाला में 1250 की दर से भूसे की खरीद की थी। इस मामले में तत्कालीन डीएम ने सभी 30 गोशालाओं की जांच के लिए सीडीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी। जांच टीम ने पाया कि मूंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र बीडीओ, गांव गोवर्धनपुर और गांव अक्का पांडे के ग्राम सचिव, दो पशु चिकित्सकों और ग्राम प्रधान ने मिलकर ऊंचे दामों पर चारा की खरीद की है। इस मामले में सीडीओ ने विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इस मामले में अभी रिकवरी होना बाकी है।