फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A report has been filed against two people for allegedly beating a pregnant woman.

Moradabad News: गर्भवती महिला को पीटने के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against two people for allegedly beating a pregnant woman.
ठाकुरद्वारा। पानूवाला गांव में रंजिश में गर्भवती महिला को पीटने की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी अर्शी परवीन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी बच्चे को चुप करा रही थी तभी गांव के याकूब और खुर्शीद आकर धमकी देने लगे कि हमने तेरे पति मोहसिन को जेल भिजवा दिया है अब तेरा नंबर है। इस पर अर्शी परवीन ने विरोध किया और ऐसा न कहने को कहा तो आरोप है कि दोनों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसके पेट पर लात मारी गर्भवती होने के कारण उसकी चीख निकल गई। इस पर उसकी नंद उसे बचाने आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए जिस पर आरोपी उसे और उसके नंद को जान से मारने चले गए। पुलिस ने घायल अर्शी परवीन का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed