{"_id":"6883ef022af6478f0b05aa3e","slug":"a-report-has-been-filed-against-four-people-for-the-murder-of-a-youth-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-110268-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवक की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवक की हत्या के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम मिलक झादेवाली सरदार नगर निवासी अफसर अली ने भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि 16 मई को उसके पुत्र मोहम्मद अनस (19) को गांव के ही खुशबू अली, सलमान निवासी खुशालपुर, थाना टांडा, रामपुर, जहीर निवासी ग्राम सौपरी मुंडिया थाना मूंढापांडे, एवं एक अज्ञात युवक बहाने से अपने साथ ले गए थे। रात करीब तीन बजे फोन कर जहीर ने उसे बताया अनस की ट्रैक्टर से दबकर माैत हो गई है। वह परिजनों के साथ माैके पर पहुंचा। ग्रामीणों के कहने पर उसने अनस के शव को गांव के पैतृक कब्रिस्तान में दफना दिया। अफसर अली के मुताबिक, इसके बाद उसे पता चला कि उक्त लोगों ने उसके बेटे अनस की हत्या की है। जिस पर उसने 19 जुलाई को एसएसपी को पत्र देकर हत्या का कारण जानने के लिए अनस का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर 19 जुलाई को शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि युवक के बाल व हड्डी का नमूना फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अफसर अली की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।