{"_id":"6920d3d0258effa3500c4250","slug":"a-report-has-been-filed-against-five-people-including-the-head-of-sahaspur-for-demanding-extortion-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110010-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सहसपुर की प्रधान समेत पांच के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सहसपुर की प्रधान समेत पांच के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज
Sat, 22 Nov 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव के प्रधान व उनके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ गांव के ही एक युवक ने रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उधर आरोपी प्रधान के पति ने दर्ज मुकदमे को सुनियोजित साजिश बताया है।
सहसपुर निवासी इब्ले हसन की ओर से शुक्रवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान शगुफ्ता और उनके पति मोहम्मद सलीम, उनके सहयोगी उस्मान और इरशाद ने जान से मारने का भय दिखाकर पहले तो बीती बीस अगस्त को रंगदारी मांगकर 25 हजार रुपये ले लिए फिर बाद में 25 सितंबर को रंगदारी मांगते हुए 50 हजार रुपये ले लिए। इब्ले हसन ने आरोप लगाया कि उसे जान से मरवाने के लिए तीनों आरोपियों ने जिला कारागार से कुछ दिन पहले छूटकर आए जाहिद से सौदा तय कर लिया। इब्ले हसन ने सहसपुर गांव की वर्तमान प्रधान शगुफ्ता अंसारी पर भी उसे मरवाने की योजना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों प्रधान शगुफ्ता, सलीम, उस्मान, इरशाद और जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर ग्राम प्रधान पति मोहम्मद सलीम ने अपने खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को चुनावी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष की सुनियोजित साजिश बताया है। मोहम्मद सलीम का कहना है कि उन्होंने न तो किसी से रंगदारी मांगी और न ही किसी के पास उनकी धमकी देने संबंधी वीडियो है। आगामी प्रधानी के चुनाव निकट होने की वजह से विरोधी पक्ष के लोग साजिश के तहत उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं।