फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A pickup truck overturned after colliding with a car; eight people were injured.

Moradabad News: कार से टकराकर पलटी पिकअप, आठ घायल

Wed, 17 Dec 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A pickup truck overturned after colliding with a car; eight people were injured.
कुंदरकी। मंगलवार दोपहर कुंदरकी बाईपास पर एक और हादसा हुआ। यहां पर कार से टकराने के बाद पिकअप पलट गई। इस हादसे में पशु व्यापारी समेत आठ लोग घायल हो गए जिनमें से कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम महलोली निवासी पशु व्यापारी शाहिद हुसैन, रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी निवासी शमीम और चालक मोहम्मद कैफ को सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन शाहिद हुसैन को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। वहीं पिकअप सवार महलोली निवासी हाजी मगरूब, मोहम्मद जीशान, जाहिद और छितौनी निवासी शकील और मोहम्मद रफी के भी हल्की और गुम चोटें आईं। इस हादसे में पिकअप मे शकील का एक पशु भी लदा था जिसके भी चोटें आईं हैं। इस पशु को क्षेत्र में ही मुरादाबाद संभल रोड स्थित ताहरपुर की साप्ताहिक बाजार में बेचने को ले गए लेकिन बिका नहीं जिसके चलते शमीम अपने पशु को छितौनी लेकर लौट रहे थे तभी कुंदरकी बाईपास से रेलवे अंडरपास के ढलान पर हादसा हुआ है। बताते है कि बिलारी की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार का चालक आगे चल रहे ट्रक से ओवरटेक कर रहा तभी तेजी व लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। वहीं हादसा होने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और कुछ ही देर में नेशनल हाईवे के दोनों साइडों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस ने मशक्कत कर पहले सड़क पर पलटी पिकअप को लोगों की मदद से सीधा करवा कर हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं आरोपी चालक से क्षतिग्रस्त को तेजी से दौड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed