{"_id":"6abad3a53527867573008b12","slug":"a-pair-of-wheels-detached-from-a-dumper-and-sped-along-at-60-kmh-a-student-riding-a-bike-died-after-a-violent-collision-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-1004033-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डंपर से अलग हो 60 की रफ्तार से दौड़ा दो पहियों का जोड़ा, तेज टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डंपर से अलग हो 60 की रफ्तार से दौड़ा दो पहियों का जोड़ा, तेज टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। साठ किमी की रफ्तार से दौड़ते डंपर के बीच में लगे स्टपनी के दो पहियों का जोड़ा अचानक निकलकर उसी गति से सामने से आ रही बाइक में जा टकराया। इस हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय उवेश आलम की मौत हो गई। बीएससी का छात्र उवेश कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहा था।
यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद रोड पर लोंगी खुर्द के पास हुआ। हादसे में जान गंवाने वाला छात्र भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरबाकू निवासी शौकत अली का बेटा था। ठाकुरद्वारा नगर के कोचिंग सेंटर पर पढ़कर एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। छात्र के ममेरे भाई गांव सेहल निवासी फुरकान अली ने बताया कि उवेश बीएससी की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए वह रोज गांव से ठाकुरद्वारा की एक कोचिंग में पढ़ने जाता था।
सोमवार को भी वह रोज की तरह कोचिंग गया था और गांव लौटते समय हादसा हो गया। तेज टक्कर लगने के कारण बाइक से दूर गिरे छात्र को पुलिस ने एंबुलेंस सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस जानकारी पर छात्र के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि गमगीन परिजनों ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम न करवाने का अनुरोध किया। उनको समझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
कोतवाल ने कहा कि हादसा होते ही चालक डंपर छोड़कर भाग गया। डंपर कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बीएससी छात्र उवेश आलम की मौत के बाद से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। हादसे का पता चलते ही परिवार के अधिकांश सदस्य गांव से ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंच गए। परिवार में भाई शाने आलम, परवेज आलम, बहन तरन्नुम और तबस्सुम हैं। परिजनों ने बताया कि उवेश पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनना चाहता था। इसीलिए वह बीएससी की सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा की ओर जा रहे डंपर के स्टपनी में इस्तेमाल होने वाले पहियों का जुट्टा एकाएक अलग हो जाएगा और डंपर जितनी रफ्तार से ही दौड़ेगा। अचानक यह सब होने से कुछ सेकेंड तक किसी की समझ में नहीं आया कि यह हुआ क्या। कोतवाल ने बताया कि अनुमान है कि हादसे के समय डंपर की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। एकाएक निकला पहियों को जोड़ा भी उसी रफ्तार से दौड़ा। भारीभरकम पहियों का जोड़ा 60 की स्पीड से टकराने के कारण बाइक चला रहा छात्र उछलकर दूर जा गिरा और उसकी जान चली गई।