{"_id":"6add1fd73730ff305e03ec25","slug":"a-pair-of-leopards-attempted-to-attack-an-advocate-and-some-farmers-they-managed-to-escape-by-fleeing-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1023894-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेंदुए के जोड़े ने अधिवक्ता और किसानों पर किया हमले का प्रयास, भागकर बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेंदुए के जोड़े ने अधिवक्ता और किसानों पर किया हमले का प्रयास, भागकर बचे
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के गांव भूड़ में तेंदुए के जोड़े द्वारा किसानों और एक अधिवक्ता पर हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए का सामना करने वाले इन तीनों ने भागकर खुद को बचाया।
ठाकुरद्वारा नगर निवासी अधिवक्ता अनूप सिंह यादव ने बताया कि वह शनिवार शाम गांव भूड़ में अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। गांव में ही रहने वाले सूरज तथा एक अन्य भी खेत पर थे। बताया कि शाम करीब 6:15 बजे दो तेंदुए खेत तक पहुंच गए और उन तीनों पर हमले का प्रयास किया। तेंदुए का जोड़ा देख सभी घबराकर भागे। अधिवक्ता के मुताबिक खुद को बचाने के लिए वह ट्रैक्टर पर सवार हो गए और उसे तेजी से दौड़ा दिया। इस चक्कर में खेत की जुताई भी पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि तेंदुए लपकना नदी की तरफ से आए थे।
अधिवक्ता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी इस गांव में तेंदुए दिखाई देते थे। तब वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। आरोप लगाया कि शनिवार शाम की घटना के बाद वन रेंजर को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
उधर, रेंजर रवि कुमार गंगवार ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं मिल सकी है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही वहां पिंजरा लगाने का निर्णय लिया जाएगा। रेंजर ने बताया कि क्षेत्र में इस समय 35 पिंजरे लगे हुए हैं।