फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   A new method of GST evasion... using iron e-way bills for scrap trucks.

Moradabad News: जीएसटी चोरी का नया तरीका... स्क्रैप के ट्रकों पर लोहे का ई-वे बिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A new method of GST evasion... using iron e-way bills for scrap trucks.
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग के मोबाइल दस्तों ने स्क्रैप से लदे पांच ट्रकों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में पता चला कि ट्रकों में स्क्रैप लदा था, जबकि उनके पास लोहे के सामान का ई-वे बिल था। राज्य कर अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरी के लिए यह नया तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 के निर्देश पर मोबाइल दस्ते ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान स्क्रैप से लदे पांच ट्रकों को पकड़ा। ट्रक लखनऊ से पंजाब जा रहे थे। चालकों के पास मौजूद ई-वे बिल में लोहे के सामान का विवरण दर्ज था। ट्रक चालकों का कहना है कि यह फर्जीवाड़ा कारोबारियों ने किया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सात फर्में सामने आई हैं। इनमें गोरखपुर, सीतापुर और लखनऊ की फर्में शामिल हैं। पंजाब की एक फर्म की भी जांच की जा रही है। पकड़े गए माल की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। राज्य कर विभाग ने ट्रकों के साथ माल भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि मामले की जांच के लिए अधिकारियों की टीमें लगी हैं। जांच के दौरान फर्मों से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार की जांच में पहले भी करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed